आ बैठे, और इन साजों के साथ स्वर मिलाकर कई नवयुवक एक स्वर से गाने लगे :

'शांति-समर में कभी भूलकर धैर्य नहीं खोना होगा;

वज्र-प्रहार भले सिर पर हो, नहीं किंतु रोना होगा।

अरि से बदला लेने का मन-बीज नहीं बोना होगा;

घर में कान तूल देकर फिर तुझे नहीं सोना होगा।

देश-दाग़ को रुधिार वारि से हर्षित हो धोना होगा;

देश-कार्य की सारी गठरी सिर पर रख ढोना होगा।

ऑंखें लाल, भवें टेढ़ी कर, क्रोध नहीं करना होगा;

बलि-वेदी पर तुझे हर्ष से चढ़कर कट मरना होगा।

नश्वर है नर-देह, मौत से कभी नहीं डरना होगा;

सत्य-मार्ग को छोड़ स्वार्थ-पथ पैर नहीं धारना होगा।

होगी निश्चय जीत धर्म की यही भाव भरना होगा;

मातृभूमि के लिए जगत में जीना औ' मरना होगा।'

संगीत में न लालित्य था, न माधुर्य; पर वह शक्ति, वह जागृति भरी हुई थी, जो


86 of 1634

मुहल्लों के जानवर यहाँ चरने आते हैं। वे कहाँ जाएँगे? साहब के घर कि भैरों के? इन्हें तो अपनी दूकान की हाय-हाय पड़ी हुई है। किसी के घर सेंधा क्यों नहीं मारते? जल्दी से धानवान हो जाओगे।

भैरों-सेंधा मारो तुम; यहाँ दूध में पानी नहीं मिलाते।

दयागिरि-भैरों, तुम सचमुच बड़े झगड़ालू हो। जब तुम्हें प्रियवचन बोलना नहीं आता, तो चुप क्यों नहीं रहते? बहुत बातें करना बुध्दिमानी का लक्षण नहीं, मूर्खता का लक्षण है।

भैरों-ठाकुरजी के भोग के बहाने से रोज छाछ पा जाते हो न? बजरंगी की जय क्यों न मनाओगे!


86 of 2700